फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मनरेगा बचाओ अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना-प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Thu, 05 Feb 2026 05:54 PM IST

मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले तो बीएसएनएल कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद डीसी कार्यालय तक विधायक भारत भूषण व शकुंतला खटक के नेतृत्व प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता बीएसएनएल कार्यालय के नजदीक सड़क किनारे एकत्रित हुए और तीन बजे तक धरना दिया। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर की विधायक शकुंतला खटक के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीसी सचिन गुप्ता ने आकर कांग्रेसियों का मांग पत्र दिया। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि मनरेगा में बदलाव करके भाजपा सरकार ने गरीबों के हक पर डाका डाला है। एक तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हुआ है। इसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, ग्रामीण अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, महिला सेवा दल की जिला प्रधान सुदेश, जितेंद्र एससी सैल, मामराज ओबीसी जिला अध्यक्ष व परीक्षित देशवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें