फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मेडिकल मोड पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

पीजीआई में अनुबंध कर्मचारी की मांगें पूरी नहीं होने के चलते मेडिकल मोड पर कर्मचारी भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। अनुबंध कर्मचारी महेश ने बताया कि 89 दिन से कर्मचारी एचकेआरएम में शामिल होने के लिए सरकार व पीजीआई प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला है। कर्मचारियों को एचकेआरएम में शामिल नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों ने भूख हड़ताल का ऐलान किया। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी यशवंती की तबीयत बिगड़ गई। इसे पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सरकार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें