शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय सेल्स स्पर्धा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी, वालीबॉल, बेसबॉल समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को वालीबॉल के अंडर 19 वर्ग में रोहतक व महम के बीच फाइनल हुआ। इसमें महम ने रोहतक को शिकस्त दी। अंडर 17 वर्ग में भी महम ने कलानौर व अंडर 14 वर्ग में रोहतक को हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने कबड्डी व बेसबॉल में भी दमखम दिखाया। इस मौके पर विभिन्न कोच व शिक्षक मौजूद रहे।