फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

मॉडल टाउन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्त डॉ. रमेश चंद्र ने शिरकत की। उन्होंने किशोरियों को जागरूक करते हुए कहा कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के कारण होने वाले सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन प्रभावी टीका है। यह प्रदेश में 14 वर्ष की लड़कियों को निशुल्क लगाया जा रहा है। यह कैंसर की संभावना को कम करता है। इस दौरान वैक्सीनेशन की नोडल डॉ. प्रतिभा खत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभिभावकों को एचपीवी को गंभीरता से लेकर किशोरियों का टीकाकरण करवाना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जगमोहन, राहुल, हिमांशु व विद्यालय से प्रवक्ता सतीश कुमार, टीजीटी सना, प्रवक्ता पूनम व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें