रोहतक । नए पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाने को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पटवारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर पटवारियों ने नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिला में 700 इंतकाल सहित रिहायशी प्रमाण बनाने का कार्य भी अटक गया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन ने 24 व 25 अगस्त को भी सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया है। -----