दिल्ली जयपुर हाईवे आसलवास पुल पर दो ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, दूसरा चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसा करीब सुबह चार बजे हुआ। गलत साइड से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने आकर जाम खुलवाया। बावल पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि आसलवास पुल पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल था, जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरा ट्रक चालक फरार हो चुका था। जाम को 10 मिनट के अंदर खुलवा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि अभी ट्रक चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।