फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सद्गुरु का आशीर्वाद

रेवाड़ी। गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) के पावन अवसर पर श्री राम सत्संग भवन, छीपटवाड़ा मंदिर के सौजन्य से शहर के सर्कुलर रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सद्गुरु देव श्री शिवचंद जी इष्टधारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित भजन-सत्संग का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भजनों और सत्संग के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु देव शिवचंद इष्टधारी का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु का आशीर्वाद लिया तथा जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूरी और सब्जी के प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज राव यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, मुकेश गोकलगढ़, अमित शास्त्री (दिल्ली), सुशील शर्मा, उमेश शर्मा, सुनील वशिष्ठ, सुशील वशिष्ठ, सीए जे.के. वर्मा (दिल्ली), रघुनंदन, नितेंद्र, पंडित रोहतास शास्त्री सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें