फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: दीपावली पर शहीदों और स्वच्छता के नाम दो दीए जलाने का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया आह्वान

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में आई लव रेवाड़ी टीम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के 52 सप्ताह पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रेजांगला शहीद स्मारक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक की सफाई से हुई। टीम के सदस्यों ने पूरे परिसर की साफ-सफाई कर दीप जलाकर वीर शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने दीपावली के अवसर पर हर नागरिक से अपील की कि अपने घर में दो अतिरिक्त दीप जलाएं-एक शहीदों की स्मृति में और दूसरा स्वच्छता के नाम। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपावली पर हम अपने घर और कार्यस्थल को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह हमें अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें