फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के डिकाडला गांव में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने पावरहाउस पर लगाया ताला

संवाद न्यूज एजेंसी समालखा-पानीपत। समालखा खंड के डिकाडला गांव के ग्रामीणों ने लगातार चल रही बिजली कटौती के विरोध में आज सुबह डिकाडला पावरहाउस पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव एवं खेतों की लाईट पिछले 7–8 दिनों से मात्र दो–तीन घंटे ही चलती है और बीच-बीच में कट लग जाते हैं, जिससे खरीफ (जीरी) का सीजन होने के बावजूद फसल पानी न मिलने के कारण सूख गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में रात भर बिजली नहीं रहती जबकि पास की फैक्ट्रियों को बिजली लगातार मिलती है। ग्रामीण शमशेर, अनिल, दीपक, सुरेन्द्र, बलवान, सतीश, मुकेश, रमेश, बलराज और सुन्दर ने बताया कि बिजली कर्मचारी कैम्प्लेड पर फोन नहीं उठाते और फाल्ट बताकर लाईट बंद कर देते हैं। नारों के साथ बिजली विभाग व सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। करीब सुबह 10 बजे पावरहाउस में ताला लगाया गया था। 1 बजे के करीब बिहौली के एसडीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व किसानों को समझा-बुझाकर आश्वासन दिया कि बिजली जल्द ठीक कर शीघ्र लाईट सुचारू कराई जाएगी। एसडीओ ने कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। समालखा थाना पुलिस भी पहुँची और शांति बनाए रखने के लिए समझाया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें