ट्रेनें लगातार देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। सोमवार को 11 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल चार घंटे की देरी से पहुंची। घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर यात्री परेशान नजर आए। ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री अजय और रणदीप ने बताया कि पिछले एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आने चाहिए ताकि यात्रियों को ट्रेनों का ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े। ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय स्टेशन पर खराब हो रहा है।