फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के शनिवार को पानीपत के शिवालयों में उमड़ी आस्था हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे देवालय

पवित्र सावन मास के शनिवार को पानीपत शहर व जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। हर -हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो ग सावन शनिवार पर जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। प्राचीन देवी मंदिर में शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने दूध, जल, गंगाजल, बेलपत्र और भांग अर्पित कर मन्नतें मांगीं। श्री राधा कृष मंदिर दत्ता कॉलोनी म में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद पूजा और आरती की। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन यहां सुबह से ही शिव चालिसा और महामृत्युंजय मंत्र के पाठ से माहौल शिवमय बना रहा। सावन शनिवार का धार्मिक महत्व: भगवत शर्मा आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन मास में शनिवार का दिन धार्मिक व ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी माना जाता है। सावन के शनिवार को भगवान शिव और शनिदेव दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है। इस दिन शिवलिंग पर काले तिल, जल और बेलपत्र अर्पित करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। भोलेनाथ की पूजा करने से शनिदेव स्वयं प्रसन्न होकर भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें