नोमान पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के हैंडलर इकबाल काना के लिए जासूसी करने का आरोप है। पानीपत पुलिस ने पुष्टि की है कि नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं इकबाल काना को भेजी थीं। पानीपत के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पूनिया ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि नोमान इलाही ने पैसे के लालच में यह गैरकानूनी गतिविधि शुरू की थी। एसपी ने कहा कि नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के मूवमेंट, खासकर पठानकोट और गुरदासपुर जाने वाली ट्रेनों की जानकारी इकबाल काना को दी। उसे इसके बदले में प्रति फोटो और वीडियो के लिए रुपये मिलते थे।