फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट की मौका रिपोर्ट बनाने के नाम पर पटवारी और सहायक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पानीपत की टीम ने बुधवार शाम करीब छह बजे मतलौडा तहसील के पटवारी संदीप और उसके सहायक जयभगवान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यू बोहली गांव के व्यक्ति से प्लाट की मौका रिपोर्ट बनाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। न्यू बोहली गांव के एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गांव में उनका 160 वर्गगज का एक प्लाट है। वह इसकी मौका रिपोर्ट बनवाने के लिए मतलौडा तहसील के लंबे समय से चक्कर काट रहा है। पटवारी संदीप निवासी टीटो खेड़ी जींद और उसका सहायक जयभगवान निवासी कवी हर बार बहाना बनाकर वापस भेज देते हैं। दोनों मौका रिपोर्ट करने की ऐवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहे हैं। उन्होंने 31 जुलाई को तहसील में दोनों की रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग कर ली। एंटी करप्शन ब्यूरो को रिकॉर्डिंग भी सौंप दी। स्थान बदलकर बुलाया, एसीबी ने मौके पर कपड़ा पटवारी संदीप और उनके सहायक जयभगवान ने पहले उनको पैसे लेकर घर बुलाया। उन्होंने बाद में प्लान बदलकर बुधवार शाम सिठाना गांव के पास बुलाया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर ऋषिपाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतपाल, एसआई जगबीर, एसआई संजय, सुरेंद्र और जगमहेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए। पीड़ित के पैसे देते ही टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें