फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के केशव भुगड़ा ‘भक्ता’ की MTV Hustle 5 में धमाकेदार एंट्री, ‘गेम बाबे’ ट्रैक से मचा रहे धूम

पानीपत। पानीपत की माटी से निकले युवा रैपर केशव भुगड़ा 'भक्ता' इन दिनों देश के लोकप्रिय रैप रियलिटी शो एमटीवी हसल 5- अपना होमग्राउंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। भक्ता शो में टीम स्क्वॉयर लंबरदार्स का हिस्सा हैं और अपनी दमदार प्रस्तुति गेम बाबे के जरिए राष्ट्रीय मंच पर पानीपत की पहचान को मजबूती से पेश कर रहे हैं। हैदराबादी श्मशान घाट के नजदीक ठाकुर की ड्रेस के दुकानदार अमन ने बताया कि उनकी पुराने समय में रोशन महल के नजदीक पापड़ बड़ियों काम था। वे अपने भाई अनूप के साथ संकीर्तन करने लगे। कैशव को भी संगीत में आनंद आने लगा। कैशव के भक्ता की इस उपलब्धि को लेकर पानीपत के संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह का माहौल है। एमटीवी के साथ-साथ इस शो के एपिसोड नेटफ्लिक्स और जियो-हॉटस्टार पर भी देखे जा रहे हैं, जिससे उनका संगीत देशभर के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच रहा है। अपनी हरियाणवी भाषा, चुटीले लेखन और अनूठी प्रस्तुति शैली के लिए पहचाने जाने वाले केशव भुगड़ा स्वतंत्र संगीत जगत में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनके संगीत सफर में कान के नीचे (2023), उल्टी गिनती (2024) और अब वो लड़का नहीं (2026) जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वे अब वो लड़का नहीं में रैपर के साथ गीतकार और निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं। इसके अलावा अंडरग्राउंड हिप-हॉप क्षेत्र में डकैती जैसे साझे के गीतों से भी उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। एमटीवी हसल का पांचवां सीजन देश के अलग-अलग हिस्सों की क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। भक्ता अपनी स्थानीय भाषा, व्यक्तिगत अनुभवों और क्षेत्रीय पहचान को आधुनिक रैप संस्कृति के साथ मिलाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका यह अंदाज हरियाणा के उभरते युवा संगीतकारों और रैपर्स के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। पानीपत से राष्ट्रीय मंच तक का यह सफर केशव की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीय पटल पर उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ उनकी निजी सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए बेहद गर्व का क्षण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें