सामाजिक न्याय सशक्तिकरण अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण व अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय हिसार में छात्रों का आंदोलन अब विद्यार्थियों का न होकर राजनीतिक हो गया है। यहां विज्ञान के विद्यार्थियों के मुंह से राजनीति की बातें सुनने को मिल रही है। यही बातें विधानसभा सत्र में सुन चुके हैं। कृष्ण कुमार बेदी ने यह बात सोमवार को पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार सबके साथ है और सबको साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।