फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: शिक्षा मंत्री ने दत्ता कॉलोनी में प्राथमिकी स्कूल और योगा हाल बनाने की घोषणा की

पानीपत। नगर निगम ने ग्रामीण विस क्षेत्र के अंतर्गत शहरी हिस्से में स्वच्छता ही स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को वार्ड-21 की दत्ता कॉलोनी से किया। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज रहे। शिक्षा मंत्री ने कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल और योगा हाल बनाने की घोषणा की। इसके साथ दादा खेड़ा की चहारदीवारी बनवाने की स्थानीय लोगों की मांग पूरा करने का घोषणा की। कॉलोनी के पार्क में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी लगाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद संजीव दहिया ने की। उन्होंने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और निगम आयुक्त डॉ. पंकज का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनाना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता है और एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में अच्छा उदाहरण पेश कर सकता है। शिक्षा मंत्री ने पार्षद संजीव दहिया के कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल और योगा हाल बनाने की मांग को तुरंत मंजूर कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सरकारी स्कूल नहीं है। बच्चों काे पढ़ाई के लिए सौदापुर गांव जाना पड़ता है। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर वाहनों का दबाव होने के चलते हादसों का डर बना रहता है। इसके बाद कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन सहरावत, दत्ता कॉलोनी पार्क एसोसिएशन के प्रमुख डाॅ. सतीश शर्मा, तरसेम, विनोद कुमार, कृष्ण खर्ब, कुलदीप जावला, चाप सिंह, मैनेजर कर्मबीर, धर्मबीर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें