फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सावन के तीसरे शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, किया जलाभिषेक

सावन माह के पवित्र शुक्रवार के अवसर पर पानीपत शहर और जिले भर के प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना तथा भव्य आरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध श्री देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन और दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों में तड़के पांच बजे ही पूजन शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा की। दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के आचार्य भगवत शर्मा ने सावन के शुक्रवार का महत्व बताते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दौरान शुक्रवार को की गई पूजा और जलाभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। विधि-विधान से पूजन करने से मानसिक शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।" संध्या समय सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें