पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल की मदर एंड चाइल्ड केयर बिल्डिंग की लिफ्ट में एक स्टाफ नर्स और क्लास फोर कर्मचारी सुनीता लगभग आधा घंटा फंसे रहे। दोनों चौथे फ्लोर पर रूम क्लीन करने के लिए जा रही थीं। हाथ में बैक्सीलोसिड दवाई थी जो लिफ्ट में गिर गई जिससे चलते सांस लेना तक मुश्किल हो गया। लिफ्ट ऑपरेटर सतीश कुमार को फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इस दाैरान सिक्योरिटी गार्ड रितु लिफ्ट के पास ही खड़ी रही और स्टाफ नर्स और क्लास फोर कर्मचारी से बात करती रही। इसके बाद मेंटेनेंस में फोन किया गया। आधे घंटे बाद लड़का चाबी लेकर आया और लिफ्ट को खोलकर स्टाफ को बाहर निकाला गया। अंदर फंसे स्टाफ के अनुसार, दवा गिरने से अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।