पंचकूला के इंडो तिब्बतन बाॅर्डर पुलिस (आईटीबीपी) भानू में 490 बैच की कांस्टेबल जीडी के 650 प्रशिक्षणार्थियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय तिब्बत पुलिस बल के महानिदेशक आईपीएस राहुल रासगोत्रा ने परेड की सलामी ली।