फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में गैस एजेंसियों में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की रेड

पंचकूला में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने दो प्रमुख गैस एजेंसियों रूप गैस एजेंसी (एचपी गैस) और इंडियन पंचकूला गैस सर्विस सेक्टर-3 में रेड की। रेड दौरान कई अनियमितताओं की आशंका के चलते दोनों संस्थानों की जांच की गई। यह कार्रवाई नापतौल विभाग और फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर की गई। कार्रवाई के दौरान करीब दर्जन भर लोगों को राउंडअप किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इन एजेंसियों में गैस चोरी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 15 गैस सप्लाई करने वाली गाड़ियों की जांच की। टीम को गैस सिलेंडरों में 1 से 2 किलो तक गैस कम मिली। छापेमारी के दौरान गैस चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें