फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

पंचकूला सेक्टर 10 और 15 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार चालक सौम सिंह, जो चंडीगढ़ के किशनगढ़ से सवारी छोड़कर पटियाला जा रहे थे, ने बताया कि गाड़ी चलते वक्त अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। सौम सिंह ने सूझबूझ से गाड़ी से बाहर कूदकर खुद को सुरक्षित किया। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस तुरंत पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें