पंचकूला में 26 मई यानी सोमवार से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरफ से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 26 से 30 मई तक प्रवचन देंगे। बाबा पंचकूला में पहली बार कथा का वाचन करेंगे। इससे एक दिन पहले रविवार को कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2300 महिलाएं शामिल हुई। धार्मिक गीतों के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को शहर में हो रही बारिश के बीच हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। शालीमार ग्राउंड में बारिश की वजह से कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते लोगों को भी परेशानी हुई।