पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित ऊर्जा भवन का अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने घेराव किया। ऑल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के सभी कर्मचारी ने ऊर्जा भवन का घेराव किया।हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। ऊर्जा भवन का गेट बंद कर कर्मचारियों को बाहर रोका गया।