फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Nivedita Updated Sat, 27 Jun 2026 11:36 AM IST

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के डिवीजन ऑपरेशन पंचकूला परिसर में एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न सब-डिवीजनों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। यूनिट सचिव नरेश अंतिल ने मंच संचालन किया, जबकि अध्यक्षता यूनिट प्रधान अनिल कालीरमन ने की। प्रदर्शन के दौरान सिटी सब-डिवीजन के प्रधान कुलदीप सिंह ने एसडीओ सिटी पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से प्रतिदिन दो घंटे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसे दबाने के लिए कर्मचारियों को न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जेई-1 विशाल के तबादला आदेश रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनिट प्रधान अनिल कालीरमन ने बताया कि न्यायालय में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। यूनियन के अधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं और कार्यालय के कार्य में कोई बाधा नहीं पहुंचा रहे। न्यायालय ने जवाब दाखिल करने के लिए अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 तय करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की शर्त दोहराई। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारिणी के संगठनकर्ता रमेश भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 20 जून को हिसार में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी। इसी क्रम में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से 2 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें