पंचकूला सेक्टर 16 में भारत गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस दाैरान ऑफिस में बहसबाजी भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दफ्तर से लोगों को बाहर निकाला। एक महिला गैस एजेंसी दफ्तर में रोने लगी और कहा कि मेरे घर पर सिलिंडर नहीं है, मेरा सिलिंडर किसी और को दे दिया गया है।