हाल ही में नगर परिषद पलवल ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए टेंडर जारी किया है। यह टेंडर तीन महीने के लिए जारी किया गया है। टेंडर को दो करोड़ 40 लाख रुपये में जारी किया गया है। टेंडर जारी होने के चार दिन बाद भी शहर में जगह–जगह कूड़ा फैला हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।