फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं, छांयसा गांव में मौतों का राज खुला

पलवल जिले के छांयसा गांव में हुई मौतों के मामले में प्रशासनिक जांच के बाद बड़ा खुलासा सामने आया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की मौत का प्रमुख कारण एनर्जी ड्रिंक का अधिक सेवन और झोलाछाप डॉक्टरों से कराया गया उपचार रहा है। जिला प्रशासन ने इस मामले में पांच झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय के सभागार आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है, इसलिए प्रत्येक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें