अटेली में हरियाणा सरकार के आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम पर केंद्रित रहा, जिसका उद्देश्य योग को वैश्विक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।