फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली रेलवे स्टेशन पर डिस्पले पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी, 20 दिन में पूरा होगा कार्य

सुनील कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:54 PM IST

- यात्रियों को राहत देने के लिए विभाग की ओर से शुरू किया गया था कार्य संवाद न्यूज एजेंसी सतनाली। सतनाली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे आधुनिकीकरण के कार्य अब अंतिम चरण में हैं। कार्य पूरा होने पर यात्रियों को डिस्पले पर ट्रेन की जानकारी मिलेगी और 20 दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। एजेंसी संचालक आनंद ने बताया कि रेलवे की ओर से स्टेशन पर कई आधुनिक व्यवस्थाएं स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। एक महीने में यात्रियों को सभी नई सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच गाइडेंस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं जो ट्रेन के कोच की सही स्थिति की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएंगे। फुटओवर ब्रिज के ऊपर नई सिग्नल लाइन डिस्प्ले स्क्रीनें भी लगाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को ट्रेन संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सके। इसके अतिरिक्त, वेटिंग हॉल के ऊपर एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किया जाएगा, जो ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की जानकारी प्रदर्शित करेगा। ----------- - घोषणा सिस्टम का कार्य पूरा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक आधुनिक डिजिटल व्हाइट क्लॉक भी लगाई जाएगी जिससे यात्रियों को सटीक समय का पता चल सकेगा। स्टेशन पर नई पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य भी पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। यह कार्य फरवरी 2026 में शुरू हुआ था और अब अंतिम चरण में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें