फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल डीसी ने डी प्लान व डीएमएफ के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

नवीन दलाल Updated Fri, 30 Jan 2026 03:52 PM IST

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में डी प्लान व डीएमएफ के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीसी ने डी प्लान के तहत जिले में चल रहे 192 कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाकर उसकी रिपोर्ट डीसी कार्यालय में भिजवाएं। किसी भी विकास कार्य में अगर संबंधित अधिकारी की लापरवाही मिली तो उस अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने एडीसी तरुण पावरिया को निर्देश दिए कि जिला में डी प्लान के तहत जो भी कार्य चल रहे हैं, उन सभी कार्यों की जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाएं। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 19 काम चल रहे हैं। इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव बिगोपुर पहाड़ी क्षेत्र के पानी को रिचार्ज के लिए प्रयोग किया जाए। साथ ही गांव के सीवरेज के पानी को अलग तालाब में डाला जाए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ में ऐसे काम शामिल किए जाएं जिनके लिए दूसरे किसी फंड से पैसा नहीं मिलता है। जो भी कार्य करवाएं वह गुणवत्ता परक होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें