फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई के लिए टेंडर जारी, वन विभाग की एनओसी का इंतजार

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 132 केवी सब-स्टेशन नारनौल में 33 केवी की एक नई बे का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर बिजली विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी किया जा चुका है। लेकिन वन विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिलने की वजह से कार्य बीच में अटका हुआ है। जब तक बिजली सप्लाई नहीं होगी तब तक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा भी नहीं मिल सकेगी। इसके लिए बिजली निगम द्वारा डिपॉजिट एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बिजली निगम द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के अनुसार निर्माण कार्य पर करीब 3,16,640 रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। यह कार्य मेडिकल कॉलेज को स्थायी और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बता दें कि 33 केवी बे एक सबस्टेशन में 33,000 वोल्ट की बिजली लाइनों को नियंत्रित करने वाला स्विचगियर पैनल है, जिसमें आम तौर पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, बस-बार और आइसोलेटर होते हैं। यह 33केवी उप-पारेषण लाइनों और औद्योगिक/ग्रामीण वितरण में 30 किमी तक की दूरी के लिए प्रयुक्त मुख्य सुरक्षा उपकरण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें