फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: समाधान शिविर का हुआ आयोजन, आई 74 जन शिकायतें

लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में वीरवार को नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कुल 74 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी। सीटीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 तक लग रहे इन समाधान शिविर में नागरिकों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की जाती है ताकि लोगों को तुरंत राहत मिले। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें