फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: प्रशासन की सख्ती, दुकानदार सड़कों से खुद हटा रहे अतिक्रमण

शहर में प्रशासन की सख्ती के चलते दुकानदार रातों-रात अतिक्रमण हटाते नजर आए और सुबह तक बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपने टीन शेड, चबूतरे और होर्डिंग खुद हटा लिए। अतिक्रमण हटने के बाद कई स्थानों पर बाजार खुला और चौड़ा नजर आने लगा है। दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही दुकान के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में करीब 60 दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए थे। इसके साथ ही बाजार में मुनादी करवाई जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी दुकानदारों से अपील की जा रही थी। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तय की है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के बाद अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त किया जाएगा और चालान भी काटे जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें