फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मे स्कूली खेलों का आगाज, चार दिन में दमखम दिखाएंगे 3 हजार खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को खंड स्तरीय स्कूलों का आगाज किया गया। महेंद्रगढ़ खंड में शहर के आरपीएस स्कूल में पहले दिन 3 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। बता दें कि खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह और प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने किया। पहले दिन पुरुष वर्ग के खेलों का शुभारंभ हुआ और इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, रस्साकसी आदि खेल करवाए गए। इसमें आयुवर्ग अंडर -11, से 19 तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खंड के निजी और राजकीय स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी में 300 खिलाड़ी, खो-खो में 150, वॉलीबाल में 2 हजार, एथलेटिक्स में 100 से अधिक और रस्साकसी में 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबले शाम तक चले और अब मंगलवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें जीतने वाले प्रतिभागियों का जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया जाएगा। अब 22 और 23 महिला वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें