फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सिहमा में जन कल्याण के लिए 21 दिवसीय ग्यारह धुनी अग्नि तपस्या में बैठे संजय भगत

सिहमा जोतराम धाम के भगत संजय जन कल्याण के लिए 21 दिवसीय ग्यारह धुनी अग्नि तपस्या कर रहा है। उनकी इस तपस्या में दूर दराज से दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। भीषण गर्मी में भगत अपने चारों ओर ग्यारह धुने जलाकर दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रोजाना तपस्या कर रहे हैं। गुरुवार को उनकी तपस्या का नौवां दिन था। इसी साल की शुरुआत में सर्दी में एक से 11 जनवरी तक संजय भगत ने प्रतिदिन सुबह चार बजे जोतराम धाम पर ठंडे जल की धारा में तपस्या भी की थी। इस मौके पर जोतराम धाम सिहमा के संजय भगत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को उसे तपस्या करते हुए नौ दिन हो चुके हैं ऐसे मौसम में जबकि सामान्य तापमान दिन में 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा है। लोग अपने घरों में बैठकर कूलर, पंखे और एसी का आनंद ले रहे हैं जबकि बाबा जोतराम भक्ति में लीन होकर क्षेत्र के विभिन्न नशा करने वाले लोगों का शराब और गांजा छुड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें