फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: शहर में चार दिन से लगातार हड़ताल पर मौजूद हैं सफाई कर्मचारी, शहर की सड़कों पर पसरा कूड़ा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 03:18 PM IST

नगर पालिका सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। वहीं, शहर की सड़कों पर कचरा फैला हुआ है और इससे लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब कर्मचारियों ने सरकार को मंगलवार तक हल निकालने की चेतावनी दी है अन्यथा सभी कर्मचारी मंगलवार को रोहतक में बैठक कर आंदोलन की तैयारी करेंगे। बता दें कि हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को कूड़ा उठान नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों, मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। तेज हवा से कूड़ा इधर-उधर फैलता रहा और इससे राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें