फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रेड क्रॉस कार्यालय नारनौल में टीबी जागरूकता शिविर, युवाओं को दिलाई शपथ

नारनौल स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा ने टीबी के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। साथ ही, युवाओं को टीबी मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वच्छता, पोषण और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें