फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में महिला सफाई कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में किया प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल ने पंजाब में आंदोलन के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन नगर परिषद कार्यालय के माध्यम से भेजा गया। बैठक भूपेंद्र सारवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब के सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने महिला सफाई कर्मचारियों और उनके साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा बल प्रयोग किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। ज्ञापन में मांग की गई कि घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे और की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग भी उठाई गई। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा आंदोलनरत कर्मचारियों से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें