केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी व इससे जुड़ी यूनियनों ने बुधवार को भिवानी जिला के गांव ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय नारनौल में एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन उपमंडल अधिकारी नारनौल और एसडीएम नारनौल को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच हो और मनीषा के शव का पोस्टमार्टम एम्स से करवाया जाए।