फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार करीब 24.27 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां रोजाना लगभग 16 हजार यात्री आवाजाही करते हैं और 100 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर चौड़ा व आकर्षक प्रवेश द्वार, बेहतर सर्कुलेटिंग एरिया, अलग पार्किंग व्यवस्था, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली और एलईडी प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, टिकट वेंडिंग मशीन, फूड प्लाजा और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। दिव्यांगजनों के लिए रैंप, ब्रेल साइनेज, विशेष शौचालय और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सहायता बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। स्टेशन को स्थानीय कला और संस्कृति से भी सजाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस विकास से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें