महेंद्रगढ़ में श्री श्याम मंडल की ओर से 36वीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम ध्वजा यात्रा शहर के मोहल्ला कटला से शुरू होकर शहर के 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, भगवान परशुराम मार्ग से हाेते हुए श्री खाटू धाम के लिए रवाना होंगे। इसमें 251 श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा उठाई गई।