हरियाणा की सबसे हॉट सीट महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र से टिकट को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति दूर नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया। हवन के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का गुणगान किया।