हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भयानक हादसा हुआ है। महेंद्रगढ़ के झोझूकलां में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कार की टक्कर से बाइक सवार दादा और पोता कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे और दोनों घायल हो गए। लेकिन घायल दादा और पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई।