महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ौली जेएनएल नहर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला के डूबने की सूचना के बाद तलाश के लिए दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों की टीमें प्रयास करती रही। शनिवार को मधुबन से गोताखोरों की टीम भी पहुंची गई जो बोट के सहारे बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है। पुलिस, दमकल विभाग व मधुबन से पहुंची टीम लगातार महिला की तलाश कर रही है।