फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 20 दिन पूर्व नगर परिषद ने ली सुध और कराई पार्कों की सफाई

आखिरकार हुडा सेक्टर में स्थित पार्कों की नगर परिषद के अधिकारियों ने सुध लेनी शुरू कर दी है। करीब 20 दिनों से पार्कों की सफाई का काम किया जा रहा है। पार्काें की सफाई हो जाने के बाद अब यहां अच्छी खासी चहल पहल भी दिखाई देने लगी है। बच्चे व युवा अब पार्कों में खेलते व टहलते नजर आने लगे हैं। जिससे पार्कों की रौनक और भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि मानसून के दौरान हुई अच्छी बारिश के चलते सेक्टर के सभी 18 पार्क पानी से लबालब भर गए थे। पानी की निकासी न होने के कारण यहां बड़ी बड़ी घास भी उग गई थी। जिसके चलते करीब 6 माह तक ये सभी पार्क वीरान ही दिखाई पड़ रहे थे। 20 दिन पहले छोड़ा था टेंडर: नगर परिषद की ओर से करीब 20 दिन पहले शहर की एक निजी कंपनी को पार्कों की सफाई करवाने का टेंडर जारी किया था। जिसके तहत तीन से चार चरणों में 5-5 पार्कों की सफाई की जानी थी। नप की ओर से कंपनी को प्रति वर्ग फुट के हिसाब से पैसे का भुगतान किया जाना है। बारिश के बाद पानी के सूखने पर पार्कों की सफाई करवाने के आदेश दिए गए थे और इसके तहत एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया था। पार्कों की सफाई करा दी गई है। अब आमजन पार्क में आराम से टहल सकते हैं। -कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें