शहर के रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक डिलीवरी बॉय की बाइक को उसके जीजा ने 6 फरवरी की रात आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव महरमपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अभी नारनौल की रामनगर कॉलोनी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसकी बहन की शादी वर्ष 2011 में बड़ी पचेरी निवासी रवि के साथ हुई थी। लेकिन शादी बाद उसकी बहन के साथ रवि शराब के नशे में मारपीट करता था। इसकी वजह से बीते छह-सात माह से उसकी बहन मायके में रह रही है। जिसकी वजह से रवि परिवार से रंजिश रखता है। अब 6 फरवरी की रात को रवि ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।