फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के सतनाली स्टेशन पर हावडा-बाडमेर का 21 व जयपुर-दिल्ली कैंट 19 जनवरी को होगा ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का महेंद्रगढ़, सतनाली एवं सिवानी स्टेशनों पर आगामी आदेशों तक ठहराव किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाडमेर रेलसेवा 21 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 18.00 बजे आगमन व 18.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12324 बाडमेर-हावडा 22 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 04.28 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19701 जयपुर-दिल्ली कैंट रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 02.40 बजे आगमन व 02.42 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा 20 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 02.51 बजे आगमन व 02.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 21 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 02.25 बजे आगमन व 02.27 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें