फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा

शहर की अग्रवाल सभा में वीरवार से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अग्रवाल से शुरू होकर काठमंडी, राजीव चौक, अग्रसेन चौक व नागरिक अस्पताल के पास से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुूई। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा के साथ राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान सहित समस्त लोगों को विधिविधान से भागवत पूजन करवाया गया। भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास दादू संप्रदाय के युवा संत महंत रामझूलन दास महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी कथा का रसपान करवाया। महाराज ने पहले दिन भागवत कथा के महात्मय के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य के जब पुण्य कर्म उदय होते हैं तो उसे भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें