फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 16 नए अस्पतालों में शुरू होगी निशुल्क डायलिसिस सेवा, 3.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों हुआ लोकार्पण

नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने घोषणा की है कि कनीना सहित प्रदेश के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में निशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने अटेली विधानसभा क्षेत्र के बोचड़िया, हसनपुर और सलीमपुर गांवों में लगभग 3.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव ला रही है। माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेदांता अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य निगरानी और परामर्श दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें