अटेली मंडी के वार्ड नंबर-7 में 25-26 तारीख की रात करीब 1 बजे चोरी की वारदात सामने आई। नित्यानंद के घर में घुसे एक युवक ने दीवार फांदकर चार गैस सिलेंडर चोरी कर लिए और मोटरसाइकिल पर लादकर फरार हो गया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह सिलेंडर गायब मिलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। अटेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।